Trending mehandi: मेहंदी का तो सबको पता है, ये एक पारंपरिक कला है, जो हमारे देश में कई सालों से चली आ रही है। शादियों से लेकर त्योहारों तक, हर किसी के जीवन में मेहंदी का एक खास महत्व होता है। पर अब समय बदल गया है और साथ ही मेहंदी के डिजाइन भी बदल गए हैं। अब नहीं चलता वो पुराने सिंपल डिज़ाइन, अब तो चाहिए कुछ हटके, कुछ trending mehandi design अगर आप भी मेहँदी के शौकीन हैं और नए डिज़ाइन की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए एकदम सही है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ trending mehandi design के बारे में जो अभी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। और हम कुछ tips भी देंगे कि आप अपने मेहंदी डिजाइनों को और भी आकर्षक बना सकते हैं |
Trending bracelet mehandi design
वर्तमान समय में bracelet mehndi design काफी चलन में है। और हो भी क्यों ना, वास्तव में ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन देखने में काफी आकर्षक होता है, तथा हाथों की शोभा को कई गुना बढ़ा देता है। बाकी मेहंदी डिजाइनों की अपेक्षा में इस Mehndi design को बनाने में समय कम लगता है तथा आसान भी होता है, परंतु इसका अंत आश्चर्यजनक होता है । इस Mehndi की शुरुआत करने के लिए आप कलाई से गोल आकृति या V आकर बनाएं, उसके बाद उसे पुष्प या ज्यामिति आकृतियां तथा मेहंदी के छोटे-छोटे डिजाइनों से या अपने मनपसंद के डिजाइनों को बनते हुए आकर्षक रूप दे जोकी बेहद खूबसूरत लगेगा। यह trending mehandi design एक पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी डिजाइन का बिल्कुल सही मिश्रण है। तो इस glamorous bracelet mehndi design से अपने हाथों को ज्वेलरी वाला लुक दे।



Glitter mehandi design
अगर आप अपनी personality को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आप Glitter वाली mehandi design का चुनाव अपने हाथों के लिए कर सकती हैं। खास तौर पर अगर आपको किसी night party या किसी रात के फंक्शन को अटेंड करना है, तो यह Mehndi design आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही साथ यह मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी है, जो लोग ज्यादा दिनों तक मेहंदी को अपने हाथों पर नहीं रखना चाहते हैं। क्योंकि यह ग्लिटर मेहंदी डिजाइन ज्यादा से ज्यादा 6 से 8 घंटे तक चलता है। यह मेहंदी डिजाइन किसी भी पार्टी में आपको एक यूनिक लुक देगा। इस मेहंदी डिजाइन का असली लुक रात के समय में ही अच्छा लगता है। इसीलिए आप किसी भी नाइट पार्टी के लिए ही इस मेहंदी का चुनाव करें। glitter वाली मेहंदी डिजाइन वर्तमान समय में काफी trending mehnadi design है। क्योंकि वर्तमान समय की नवयुवतियां या महिलाएं इस मेहंदी को लगाना काफी पसंद करते हैं। इस Mehndi design को लगाते समय बाकी मेहंदी डिजाइन की तुलना में फूलों की संख्या कम करके क्रमिक पैटर्न के बीच की जगह बढ़ाकर अधिक सुंदर बनाई जा सकती है। जो कि बाकी मेहंदी डिजाइन की तुलना में यह त्वचा को अधिक उजागर तथा चमकदार बनाने का कार्य करती है।



Trending celebrity inspired mehndi design
ज्यादातर दुल्हनों के demand हैवी मेहंदी की होती है, परंतु कुछ दूल्हने ऐसी होती हैं, जिनको सादगी काफी पसंद होती है। तो उन दुल्हनों के लिए आप सेलिब्रिटी से इंस्पायर्ड Mehndi design लगा सकते हैं । आधुनिक दूल्हने सिंपल मेहंदी पर काफी ध्यान आकर्षित कर रही हैं । तथा बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी जैसे परिणीति चोपड़ा आधुनिक दुल्हन है, उन्होंने भी अपनी मेहंदी डिजाइंस को काफी सिंपल रखा था। इन Mehndi design को लगाना काफी सिंपल होता है, परंतु इसमें ध्यान केवल इस बात का देना होता है, कि आप इस मेहंदी को लगाते समय जो भी Design डालते हैं, वह बेहद महीन होने चाहिए। जिससे उनका लुक और भी क्रिएटिव दिखाई देता है। इस Mehndi design को आप अपने किसी भी फंक्शन या रोका, सगाई, शादी किसी भी अवसर पर लगा सकते हैं । बस आपको उंगलियों पर ध्यान देते हुए हथेलियों या बैक हैंड पर थोड़ी सी आकृति बनाते हुए सुंदर मेहंदी डिजाइन बनानी होती है। यह trending mehandi design वास्तव में आजमाने लायक है। तो इस मेहंदी को एक बार जरूर अपने सुंदर हाथों पर रचाएं।



Trending mehndi design for Eid
इस्लामीक धर्म में ईद का त्यौहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। तथा इस्लामीक धर्म के लोग यह प्रयास करते हैं, कि वह अपने इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ Celebrate करें । तो अपने इस त्यौहार को और खुशमिजाज बनाने के लिए आप अपने हाथों पर trending mehandi design में से एक इस चांद वाली मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। क्योंकि ईद के त्यौहार में सबसे महत्वपूर्ण चांद ही माना जाता है, तो इससे अच्छी बात कौन सी होगी कि चांद आपके हाथ पर ही नजर आ जाए । तो अगर आप खुद को इस त्यौहार से जोड़ना चाहते हैं, तो आप अपने हाथ पर इस अर्ध चंद्राकर को अपनी back hand या front hand किसी पर भी लगा सकते हैं। जो की बेहद आकर्षक दिखेगा, इसे लगाना भी बेहद आसान है ,तथा कम समय में तैयार भी हो जाता है। इतना ही नहीं इस अर्द्ध चंद्राकार वाली मेहंदी डिजाइन को इस्लामीक धर्म की दुल्हनिया भी लगा सकती हैं। जो कि उनके लिए बिल्कुल perfect होगा।


Half and half mehndi design
half and half mehndi design इस समय बेहद प्रचलन में चल रहा है। क्योंकि यह मेहंदी डिजाइन सिंपल डिजाइन से तो बने होते हैं, परंतु देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि उन पर काफी कड़ी मेहनत करके जटिल डिजाइनों का इस्तेमाल कर दिया गया हो । परंतु ऐसा कुछ नहीं होता है, सिंपल सी फूल की आकृति या अन्य मेहंदी डिजाइन की मदद से उसे इस प्रकार डिजाइन किया जाता है, कि वह देखने में भव्य लगता है और हाथों की सुंदरता में आश्चर्यजनक आकर्षण उत्पन्न करता है। इस trending mehandi design को क्लासिक वाइन और पैसले पैटर्न के साथ तथा फूलों की आकृति बनाते हुए लेकिन आधुनिक स्पर्श के साथ उसे जटिल बनाएं। उसके बाद यह निश्चित रूप से बेहद खूबसूरत और देखने में जटिल प्रतीत होगा।


अंतिम शब्द
अपने इस आर्टिकल के जरिये हम आपको trending mehandi design के बारे सारी जानकारी दी है जिसमे bracelet mehandi design, Glitter mehandi design, celebrity inspired mehndi design,और Half and half mehndi design, के बारे सारी जानकारी दी, अगर आपको ये लेख पसंद आये अपनी राय ज़रूर दे |